Co-WIN App अभी नहीं हुआ है लॉन्च, फेक ऐप से रहें सावधान, सरकार ने दी चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (22:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harshvardhan) ने बुधवार को लोगों को ‘को-विन’ नाम के किसी मोबाइल ऐप को ‘डाउनलोड’ करने और उन पर सूचना शेयर करने के खिलाफ आगाह किया। दरअसल, इन्हें शरारती तत्वों ने बनाया है और उनके नाम कोविड-19 टीकाकरण के लिए सरकार के आगामी आधिकारिक ऐप से मिलते-जुलते हैं।
 
हर्षवर्धन ने ट्वीट किया- सरकार के आगामी आधिकारिक मंच से मिलते-जुलते नाम वाले कुछ ऐप शरारती तत्वों ने बनाए हैं, जो ऐप स्टोर्स पर हैं। उन (ऐप) को डाउनलोड या उन पर व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करें। एमओएचएफडब्ल्यू (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) का अधिकारिक मंच (सरकार से मंजूरी प्राप्त) ऐप आने पर उसे उपयुक्त रूप से प्रकाशित करेगा।
 
‘को-विन’(Co-WIN) (कोविड वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) ऐप, एक डिजिटल मंच है जिसे केंद्र द्वारा कोविड-19 टीके की आपूर्ति एवं वितरण की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए बनाया गया है। यह क्रियान्वयन के लिए तकरीबन अपने अंतिम चरण में है और ‘गूगल प्ले’ स्टोर या किसी अन्य ऐप स्टोर पर अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि इस बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्वास्थ्य सेवाओं और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के आंकड़े एकत्र किए हैं। इन लोगों को प्रथम प्राथमिकता के तहत कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। आंकड़े को-विन सॉफ्टवेयर पर अपलोड किए जा रहे हैं।
 
मंत्रालय ने इससे पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि को-विन डिजिटल मंच में डाउनलोड किए जाने योग्य एक मुफ्त मोबाइल ऐप होगा, जो टीके से जुड़े आंकड़े दर्ज करने में मदद करेगा। यदि कोई व्यक्ति टीका लगवाना चाहता है तो वह इस पर अपना पंजीकरण करा सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख