हरदीपसिंह पुरी बोले, सिंगापुर में Covid 19 के नए स्वरूप पर सरकार की नजर

Webdunia
मंगलवार, 18 मई 2021 (22:38 IST)
नई दिल्ली। विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर की स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर है और सभी एहतियात बरती जा रही हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वहां कोरोनावायरस का काफी खतरनाक प्रकार सामने आने के बाद वहां की सभी उड़ानों को रद्द किया जाए।

ALSO READ: खुशखबरी! बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, 10 से 12 दिन में शुरू होंगे Covaxin के ट्रायल्स
 
पुरी ने ट्विटर पर कहा कि केजरीवालजी, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं। सिंगापुर के साथ हमारा एयर बब्बल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानें जारी हैं ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। पुरी ने कहा कि हम स्थिति पर अब भी नजर बनाए हुए हैं। सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।

 
कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत ने 23 मार्च 2020 से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगाई हुई है। बहरहाल, मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है। 
इससे पहले केजरीवाल ने आज मंगलवार को केंद्र से अपील की कि सिंगापुर से सभी हवाई सेवाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां कोरोनावायरस का नया प्रकार मिला है जिसे बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख