हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, जानिए वजह...

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (12:08 IST)
नई दिल्ली। देश में आज से कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ ही 45 से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
 
इस बीच हरियाणा सरकार में मंत्री ‍अनिल विज ने कहा कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा पाएंगे। हालांकि उन्होंने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की।
 
विज ने ट्वीट कर कहा कि आज आम जनता के लिए कोरोना वैक्सीन शुरू होने जा रही है। सब को निस्संकोच लगवानी चाहिए। मैं तो नहीं लगवा पाऊंगा क्योंकि कोविड होने के बाद मेरी एंटीबाडी 300 बनी है जोकि बहुत ज्यादा है। शायद मैंने जो ट्रायल वैक्सीन लगवाई थी इसमे उसका भी योगदान हो। मुझे अभी वैक्सीन की जरूरत नहीं है।

ALSO READ: असमिया गमछा पहनकर पीएम मोदी ने लगवाया कोवैक्सीन, पुडुचेरी की नर्स से क्या कहा...
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सच्चे नायक हैं। हर घड़ी पर हमेशा उन्होंने आगे बढ़ कर देश को रास्ता दिखाया है। आज भी उन्होंने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई है ताकि लोगों में किसी प्रकार की कोई भ्रांति न रहे और लोग विपक्ष के दुष्प्रचार में न आएं और आगे बढ़कर वैक्सीनेशन करवाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर था 8-8 लाख रुपए का इनाम

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

खुद पर हमले को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

अगला लेख