Covid JN.1 Format: हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला इकाइयों को जारी किया परामर्श

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (16:43 IST)
Covid JN.1 Format: देश में कोविड-19 (Covid-19) के नए स्वरूप जेएन.1 (JN.1) का पता चलने के बाद हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने कोरोनावायरस से जुड़े लक्षण वाले रोगियों की जांच और अन्य आवश्यक कदम उठाने के संबंध में राज्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के लिए परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
नए स्वरूप के 69 मामले दर्ज : आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत में कोविड-19 के नए स्वरूप (वेरियंट) जेएन.1 के 69 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि जुकाम, बुखार या खांसी के लक्षणों वाले लोगों को कोविड-19 की जांच कराने की सलाह दी गई है।
 
उन्होंने लोगों से मास्क पहनने का भी अनुरोध किया। चिकित्सकों ने कहा कि इंफ्लुएंजा, खांसी, जुकाम, गले में कड़वाहट, नाक बहना, सिरदर्द और बुखार होने पर सभी रोगियों को तत्काल आरटी-पीसीआर जांच करानी चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख