Hanuman Chalisa

कैसे करें कोरोना टीकाकरण के लिए CO-WIN पर रजिस्ट्रेशन, इन बातों का रखें ध्यान...

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (14:55 IST)
नई दिल्ली। देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण सोमवार सुबह शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण में सबसे पहले टीकाकरण करवाकर वैक्सीनेशन अभियान का आगाज कर दिया है। अनुमान के मुताबिक आज से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण में 27 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन होगा। टीकाकरण के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है। सभी जानना चाहते हैं कि रजिस्ट्रेशन कैसे होगा? और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा? 
 
1 मोबाइल से ले सकते हैं 4 अपाइनमेंट : सरकार ने इसके लिए कोविन 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर के साथ ही एक वैध आईडी की भी आवश्यकता होगी। अगर आपके पास खुद का स्मार्टफोन नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं है। आप किसी और के स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक मोबाइल फोन से 4 अपॉइंटमेंट लिए जा सकते हैं।
 
जानिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया :
1. अपने मोबाइल नंबर और आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करें। आप अपने साथ ही 3 अन्य लोगों का भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
2. रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP से लॉगइन करें।
3. पास स्थित कोरोना टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन करें।
4. अपॉइंमेंट का कनफरमेंशन डाउनलोड करें। इसे SMS के रूप में भी भेजा जा सकता है।
5. तय समय पर टीकाकरण केंद्र जाएं।
6. वेरिफिकेशन के बाद टीका लगाया जाएगा।
7. दूसरे डोज का रजिस्ट्रेशन स्वत: हो जाएगा।
 
बिना रजिस्ट्रेशन भी लग सकता है टीका : आप वैक्सीन सेंटर पर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। पर यह तभी होगा, जब वहां कोई अतिरिक्त टीका उपलब्ध हो। यह राज्य सरकारें तय करेंगी कि किसी केंद्र की कैपेसिटी के लिहाज से ऑनलाइन और ऑफलाइन का अनुपात क्या रहेगा।
 
टीकाकरण के समय भी आईडी रखें साथ : इन लोगों की उम्र 60 वर्ष या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन के साथ ही
 वैक्सीनेशन के समय भी अपना ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 वर्ष के लोगों को डॉक्टर का सर्टिफिकेट पेश करना होगा, जो साबित करे कि वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आम लोगों को कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कोविन ऐप आम लोगों के लिए नहीं है। यह ऐप सरकारी कामकाज के लिए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख