Hanuman Chalisa

टीकाकरण में भारत बना नंबर 1, वैक्सीनेशन में अमेरिका को पछाड़ा

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (10:51 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्‍तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई। वहीं, संक्रमण से 979 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,96,730 हो गई।
ALSO READ: एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन्स में 2 किलो आईईडी, स्थानीय लोग बोले- थर्रा उठा था इलाका
संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या देश में 76 दिन बाद इतनी कम रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.36 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत ने टीकाकरण अभियान में एक और मुकाम हासिल करते हुए टीके की अभी तक दी गई खुराक की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। 
 
मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,72,994 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.89 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 96.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,409 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,63,71,279 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,70,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.94 प्रतिशत है। यह पिछले 21 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.81 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 46वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,09,607 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख