Corona virus : भारत ने जापान और कोरियाई नागरिकों की वीजा सेवा पर लगाई रोक

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (12:42 IST)
टोक्यो। भारत ने जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (Corona virus) के मामले बढ़ने के मद्देनजर दोनों देशों के नागरिकों के लिए पहुंचने पर मिलने वाली वीजा सेवा (वीजा ऑन अराइवल) को अस्थाई रूप से रोक दिया है।

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। इससे पहले भारत ने जापान तट पर खड़े कोरोना वायरस से प्रभावित क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेज पर सवार 119 भारतीयों और 5 विदेशियों को बाहर निकाला। जहाज में सवार 3,711 लोगों में से 700 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

देश में अन्य स्थानों पर 160 से अधिक लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आए। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2022 हो गई।

देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए उपलब्ध वीजा ऑन अराइवल को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

उसने कहा, नियमित वीजा प्रक्रिया जारी रहेगी और उसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले भारत ने 2 फरवरी को चीन की यात्रा करने वाले नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा निलंबित कर दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

अवैध आव्रजन के मुद्दे पर बोले पीएम मोदी, मानव तस्करी के इकोसिस्टम के खिलाफ लड़ना होगा

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

LIVE: जेलेंस्की का दावा, रूस का चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला

रणवीर इलाहाबादिया सुप्रीम कोर्ट की शरण में, समय रैना को भी नोटिस

अगला लेख