विदेश में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए नौसेना का ऑपरेशन 'समुद्र सेतु'

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (21:34 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में भारत सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को समुद्र के रास्ते स्वदेश लाने का काम भारतीय नौसेना को सौंपा है। ऑपरेशन के पहले चरण में 8 मई को माले में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

इसी क्रम में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन 'समुद्र सेतु' शुरू किया है। भारतीय नौसेना ने अपने दो जलपोत मालदीव में फंसे भारतीयों को लेने के लिए भेज दिए हैं। भारतीय नौसेना के जलपोत 'जलअश्व' और 'मगर' मॉलदीव के माले बंदरगाह के लिए रवाना हो गए हैं।

इन दोनों जलपोतों से 1000 भारतीयों को स्‍वदेश लाया जाएगा। मालदीप भी नौसेना के जहाजों द्वारा भेजे जाने वाले भारतीयों की सूची बना रहा है। मेडिकल जांच और स्क्रीनिंग के बाद उन्हें भारत भेजा जाएगा। इन जहाजों में भारतीयों को लाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इन्हें कोच्चि बंदरगाह पर उतारा जाएगा। इसके बाद राज्य अधिकारियों की निगरानी में भेजा जाएगा। भारतीय नौसेना विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और अन्य एजेंसियों के समन्वय से पूरा ऑपरेशन आगे बढ़ा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

गाय के गोबर से अखिलेश यादव को आई दुर्गंध, भाजपा ने इस तरह साधा निशाना

Weather Update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उत्‍तर भारत में पारा 35 के पार, जानिए देशभर का हाल

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, इस तरह दिया तीखे सवालों का जवाब

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

LIVE: कठुआ मुठभेड़ में 3 कांस्टेबल बलिदान, 3 आतंकी ढेर

अगला लेख