WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट

Webdunia
सोमवार, 10 मई 2021 (10:53 IST)
जेनेवा। कोरोनावायरस के भारतीय वैरिएंट को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में भी इसके मामले सामने आए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारतीय वैरिएंट को लेकर चिंता जताई है। WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में फैल रहा कोरोनावायरस का नया वेरियंट ज्यादा संक्रामक है और हो सकता है कि वैक्सीन से बच निकल रहा हो।

ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
 
सौम्या स्वामीनाथन कहना है कि इस वजह से देश में महामारी ने इतना विस्फोटक रूप लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भारत के वर्तमान हालातों से पता चलता है कि यह वेरियंट तेजी से फैल रहा है। भारत में फैल रहा वेरियंट B.1.617 पिछले अक्टूबर में पहली बार डिटेक्ट किया गया था। डॉ. सौम्या के मुताबिक महामारी के फैलने का कारण यही वेरियंट है। उन्होंने कहा कि इसे तेज करने में बहुत से फैक्टर रहे जिसमें तेजी से फैलने वाला वायरस एक था।

 
B.1.617 को हाल ही में WHO ने 'वेरियंट ऑफ इंटरेस्ट' करार दिया है, हालांकि इसे चिंताजनक वेरियंट नहीं बताया गया। स्वामीनाथन का कहना है कि यह चिंताजनक वेरियंट है, क्योंकि इसमें म्यूटेशन से ट्रांसमिशन तेज हुआ है और शायद वैक्सीन से पैदा हुई एंटीबॉडी को बेअसर भी कर सकता है।

टीकाकरण ही सही हथियार : भारत में इस महामारी पर लगाम लगाने के लिए टीकाकरण को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। स्वामीनाथन ने चेतावनी दी कि इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए केवल यही पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन बनाने वाले देश भारत ने 1.3 बिलियन से अधिक आबादी वाले देश में लगभग 2 प्रतिशत को पूरी तरह से टीकाकरण किया है। देश में 70-80 प्रतिशत टीटाकरण के लिए कई महीने लग जाएंगे। स्वामीनाथन ने कहा कि आने वाले कल के लिए हमें इस ट्रांसमिशन को रोकने के लिए लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण और सामाजिक उपायों पर निर्भर रहने की आवश्यकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख