Hanuman Chalisa

कर्नाटक में Corona जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश, ओडिशा में मिले 3 नए संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (23:04 IST)
Instructions to increase the scope of corona testing in Karnataka : कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आने वाले ऐसे मरीज, जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनकी जांच और इसके कारण होने वाली मौतों का ऑडिट करने जैसे कदम उठाए जाएं।

वहीं ओडिशा के जनस्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के तीन नए मरीज मिले हैं और जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा आयुक्तालय ने आज परिपत्र जारी कर कहा, कोविड-19 का शीघ्र पता लगाने और उनका उपचार शीघ्र शुरू करने के लिए परीक्षण सबसे मजबूत आधार है।
 
एहतियात के तौर पर यह सलाह दी जाती है कि पहले जारी किए गए मानदंडों के साथ-साथ कोविड मरीजों के संपर्क में आए ऐसे लोग जिनमें लक्षण नजर आ रहे हैं, उनकी भी जांच की जाए। यह भी कहा, घर या वार्ड में इलाज करा रहे ऐसे मरीज जो कि पृथकवास में हैं, उनका हालचाल जानने के लिए प्राथमिक या समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी उनके पास कम से कम एक बार जरूर जाएं।
 
परिपत्र में कहा गया कि गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती सभी कोविड मरीजों की निगरानी राज्य मुख्यालय से टेली आईसीयू के माध्यम से की जाएगी। उधर ओडिशा के जनस्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने गुरुवार को कहा, सभी जिलों ने कोविड-19 परीक्षण बढ़ा दिया है। बुधवार को कुल 690 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें तीन में कोविड की पुष्टि हुई है।
 
राष्ट्रीय आंकड़ों का हवाला देते हुए, मिश्रा ने कहा कि 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं और केवल ऐसे मरीज जिन्हें कोई अन्य बीमारी भी है, उन्हें अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

बंदर ने उड़ाया 2 लाख रुपए का बैग, पेड़ पर बैठकर बरसाने लगा नोट, कचहरी में मच गया हड़कंप

अगला लेख