इसराइल ने बनाया 15 लॉख डॉलर का सोने का मास्क, मास्क में जड़े हुए हैं हीरे

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (11:59 IST)
मोत्जा (इसराइल)। इसराइल में गहने बनाने वाली एक कंपनी ने दावा किया है कि वह कोरोनावायरस से बचने के लिए दुनिया का सबसे महंगा मास्क बना रही है जिसकी कीमत 15 लाख डॉलर होगी। सोने के इस मास्क में हीरे भी लगे होंगे।
ALSO READ: CoronaVirus : जानिए मास्क के इस्तेमाल के दौरान किन बातों का रखें ख्याल
डिजाइनर इस्साक लेवी ने बताया कि 18 कैरट सोने से बने इस मास्क में 3,600 काले तथा सफेद हीरे और एन-99 फिल्टर लगाया जाएगा। एक खरीददार की मांग पर इसे बनाया जा रहा है।
 
'यवेल कंपनी' के मालिक लेवी ने बताया कि खरीददार की 2 और मांगें थीं कि यह साल के अंत तक बन जाए और यह विश्व में सबसे महंगा हो। लेवी ने क्रेता की पहचान उजागर करने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर बताया कि वह अमेरिका में रहने वाले एक चीनी उद्योगपति हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि इस मास्क के जरिए इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में मेरे कर्मचारियों को काम मिला। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ में अचानक उमड़ी शाही स्नान जैसी भीड़, 8 से 10 घंटे का जाम, 28 दिनों में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

तो AAP की 5-7 सीटें ज्यादा आतीं, BJP के पूर्व CM का दावा, यमुना नदी से जुड़ा विवाद कैसे पड़ा भारी

Manipur के CM बीरेन सिंह के इस्‍तीफे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- देर से उठाया कदम, लोगों को मोदी के दौरे का इंतजार

निर्वासित भारतीयों के साथ अमेरिका के व्यवहार पर मनोहर लाल खट्टर ने दिया यह बयान

'लाडकी बहिन' के लाभार्थियों की घटी संख्या, अपात्रों से नहीं लिए जाएंगे पैसे वापस

अगला लेख