Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश के जनता कर्फ्यू का बड़ा असर, सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में बंद

अवनीश कुमार
रविवार, 22 मार्च 2020 (12:14 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का असर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में साफ तौर पर देखा जा रहा है ना ही कोई दुकानें खुली हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है साथ ही साथ रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा साफ तौर पर दिखा सकता है और जनता कर्फ्यू का बड़ा असर दिख रहा है। क्षेत्र लोग घरों में हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के जतन में लगे हैं।
 
लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिले व गांव में जनता कर्फ्यू को जोरदार समर्थन मिल रहा है जिसके चलते लखनऊ, कानपुर, वाराणसी,इलाहाबाद अंबेडकरनगर, नोएडा, आगरा इत्यादि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी जनता कर्फ्यू का असर साफ तौर पर दिख रहा है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
जनता कर्फ्यू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को कानपुर से कोरन वायरस से बचाव को लेकर भारी समर्थन मिल रहा है और सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर अपने-अपने घरों में बैठकर पूजा-पाठ अर्चना इत्यादि करने में लगे हुए हैं।
 
उत्तर प्रदेश के  मेरठ में कोरोना वायरस के खिलाफ जनता कर्फ्यू का बड़ा असर, पीएम की अपील के बाद मेरठ रहा पूरा बंद, बाजारों में पसरा हुआ है सन्नाटा, जनता कर्फ्यू को जनता ने दिया पूरा समर्थन, मुख्य चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात, कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट नजर आए लोग।
 
अयोध्या और बिजनौर में जनता कर्फ्यू का असर। दुकानें बंद, बस अड्डे पर पसरा सन्नाटा लोग घरों के अंदर।
 
गौरतलब है कि रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू लगाया गया है।इस दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। रोडवेज बसें, टैक्सी, ओला, ऊबर, ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा समेत सभी तरह के वाहनों के संचालन बंद हैं। यहां तक कि अमौसी एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भी पूरी तरह से बंद है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख