Hanuman Chalisa

जॉनसन एंड जॉनसन ने किशोरों पर कोविड टीके की स्‍टडी के लिए किया आवेदन

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (17:34 IST)
नई दिल्ली, दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) ने 12 से 17 वर्ष के बच्चों पर अपने कोविड टीके का अध्यन करने के लिए भारतीय दवा नियामक के समक्ष आवेदन दाखिल किया है।

अमेरिकी कंपनी ने कहा कि वह अपने कोविड टीके की वैश्विक पहुंच को सुविधाजनक बनाने और बच्चों की अधूरी जरूरतों को पहचानने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में जेएंडजे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने 12 से 17 वर्ष के बच्चों पर कोविड वैक्सीन का अध्ययन करने के लिए 17 अगस्त, 2021 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसईओ) के समक्ष आवेदन दाखिल किया है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि हर्ड इम्युनिटी को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरुरी है कि कोविड-19 वैक्सीन का चिकित्सीय परीक्षण आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी कोविड वैक्सीन को सभी आयु समूहों के लिए समान रूप से आसान बनाने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कार्य के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं।’’

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाले कोविड टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए अब तक सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस के स्पुतनिक वी, मॉडेर्ना और जे एंड जे को मंजूरी दी जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें

War या Ceasefire, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, इस्लामाबाद टॉक को लेकर ईरान ने साफ किया अपना रुख

Kerala blast: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ

परिषदीय स्कूलों में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: 20 दिन में 26% लक्ष्य पूरा, योगी सरकार का बड़ा दावा

अगला लेख