Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

Advertiesment
Jyotiraditya Scindia
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोविड-19 की जांच पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी दी।

वायरल फीवर होने के बाद सिंधिया ने मंगलवार सुबह दिल्ली में अपना कोविड टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके बाद सिंधिया ने अपने सभी समर्थकों से अनुरोध किया है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे सभी लोग भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें।

सिंधिया भोपाल में हुई बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल हुए थे। यहां से कुछ देर बाद ही चले गए थे। इसके बाद बताया जा रहा था कि उन्हें हल्का फीवर है। इसके कारण वे बैठक से जल्दी बाहर निकल गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तो रूस-यूक्रेन में खत्म हो सकती है जंग, जेलेंस्की ने पुतिन को बताई अपनी शर्तें