COVID-19 : चीन के शिआन शहर से एक महीने बाद हटा लॉकडाउन

Webdunia
सोमवार, 24 जनवरी 2022 (12:15 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण चीन के शिआन शहर में करीब एक महीने से जारी लॉकडाउन को अब हटा दिया गया है। शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है।

इस संबंध में घोषणा सोमवार को की गई। एक दिन पहले ही शहर से वाणिज्यिक उड़ानों की सेवाएं फिर से शुरू की गईं थी। शिआन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कोविड-19 को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की रणनीति अपनाई थी। इसके तहत एक भी मामला सामने आने पर, लॉकडाउन, यात्रा प्रतिबंध और सामूहिक स्तर पर जांच अनिवार्य होती है।

शिआन, बीजिंग से लगभग एक हजार किलोमीटर (600 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जहां चार फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक शुरू होने हैं।

कोरोनावायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के प्रकोप के बाद शहर में प्रवेश 22 दिसंबर से निलंबित कर दिया गया था। सभी निवासियों को जांच कराने को कहा गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख