Hanuman Chalisa

Corona Effect : 15 साल से दिखा रहा था जादू, अब बेच रहा है सब्जी

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (15:22 IST)
जयपुर। अपने जादुई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करके उनकी तालियों बटोरने वाला जादूगर अब राजस्थान के धौलपुर जिले की भीड़भाड़ वाली गलियों में सब्जी बेचने को मजबूर है।
 
कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते 38 वर्षीय जादूगर राजू मोहर उर्फ आरजे सम्राट जादूगर को अब अपने 15 वर्ष के जादूगरी के पेशे को पीछे छोडकर सब्जी बेचना पड़ रहा है।
 
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे धौलपुर के राजाखेड़ा शहर निवासी जादूगर माहोर की कहानी कई अन्य लोगों से मिलती जुलती है जिनकी ज़िंदगी पर इस महामारी और लॉकडाउन के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है।
 
जादूगर माहोर ने बताया कि कोरोनवायरस संकट ने मेरा पूरा व्यवसाय बंद कर दिया है। लॉकडाउन के चलते अब मेरा 12 से अधिक व्यक्तियों का स्टाफ अपने घरों में बैठा हुआ है। जब मुझे मकान का किराया चुकाने और परिवार का भरण पोषण का विचार मन में आया तो मुझे सब्जी बेचेन के सिवाया कोई और विकल्प नहीं दिखाई दिया।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा समय उन्होंने अपने जीवन काल में कभी नहीं देखा। जादूगर ने सरकार से इस संकटकाल का सामना कर रहे लोगों को काम दिलाने का आग्रह किया है।
 
जादूगर ने बताया कि पिछले 15 वर्षो के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान और देशभर के अन्य कई स्थानों पर सैंकडों शो किए हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘पूरे भारत वर्ष में मैं 8—10 शो प्रतिदिन किया करता था। मेरा अंतिम शो भिंड और मुरेना में हुआ था। लॉकडाउन के चलते मेरे रंगमंच की सामग्री भिंड में मेरे एक कर्मचारी के पास रखी है।‘ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख