Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में कोरोना के 1606 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में कोरोना के 1606 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार
, शनिवार, 16 मई 2020 (23:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,606 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस से मुंबई में 41 मौतों सहित 67 लोगों ने जान गंवाई जिससे राज्य में कुल मृतकों की संख्या 1,135 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामले के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 30,706 तब पहुंच गई है। शनिवार को 524 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अबतक 7,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
राज्य सरकार के बयान के मुताबिक अकेले मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 18,555 है जबकि शहर में 696 लोगों की मौत हुई है।
 
मुंबई और महानगर क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 23,193 है जिनमें से 768 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
शनिवार को 67 लोगों की मौत दर्ज की गई जिनमें 41 मौतें मुंबई में, 7-7 ठाणे और पुणे में, 3 मौतें औरंगाबाद में और 2 मौतें मीरा भायंदर में हुई है। इनके अलावा एक-एक व्यक्ति की मौत नासिक और सोलापुर में हुई है।
 
राज्य में मुंबई के बाद सबसे अधिक प्रभावित पुणे में कोविड-19 से 179 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 3,302 है। पुणे में 228 नए मामलों की पुष्टि हुई है जो एक दिन में आए मामलों के लिहाज से रिकॉर्ड है। अकेले पुणे नगर निगम क्षेत्र में 202 नए मामले शामिल हैं। यहां के भवानी पेट में एक तृतीयलिंगी की भी कोरोना वायरस से मौत हुई है।
 
औरंगाबाद में 776 मामले आए हैं और 25 लोगों ने जान गंवाई है। नासिक के मालेगांव में 667 मामलों की पुष्टि हुई है और 34 लोगों की मौत हुई है। सोलापुर में 362 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 21 लोगों की मौत हुई है।
 
सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 1516 स्थानों को कंटेनमेंय जोन घोषित किया गया है। राज्य में कुल 3,34,558 लोगों को घर में ही क्वारंटाइन किया गया है जबकि 17,048 लोग संस्थागत क्वारंटाइन हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lockdown 4.0 में परिचालन की छूट चाहता है होटल, रेस्तरां उद्योग