Lockdown : महाराष्ट्र में 13000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों में होगा काम शुरू

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (19:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 13448 औद्योगिक इकाइयों को अपना कामकाज बहाल करने की अनुमति मिली है। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
केंद्र सरकार ने राज्यों को 20 अप्रैल से औद्योगिक गतिविधियां बहाल करने की इजाजत देने की सलाह दी थी जो कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के चलते थम गई थीं। 
 
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी चर्चा हुई थी और मोदी ने राज्यों से नियमों में ढील देने पर अपनी नीतियां बनाने को कहा था। देसाई ने कहा कि एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) उद्योगों की स्वघोषित सूचनाओं के आधार पर इजाजत जारी कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य उद्योग विभाग को अब तक 25000 से अधिक आवेदन मिले हैं और 13448 इकाइयों को इजाजत दी गई है। कामकाज बहाल करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों को एक-दूसरे से दूरी सुनिश्चित करना, कर्मचारियों के रहने का अस्थायी प्रबंध करना एवं सैनेटाइजर उपलब्ध कराना होगा। 
 
देसाई ने कहा कि श्रमिकों को कुछ काम मिलना चाहिए और औद्योगिक गतिविधि बहाल होने पर ठहराव की वर्तमान स्थिति में कुछ गतिशीलता आएगी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राज्य के उन क्षेत्रों में छोटी औद्योगिक इकाइयों ने कामकाज चालू कर दिया है, जहां महामारी का असर नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख