Hanuman Chalisa

कोरोना के कहर से इंदौर को बचाने के लिए बड़ा फैसला, 6 बजे बंद होंगे बाजार, 2 दिनों का सेल्फ Lockdown

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (22:00 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के गढ़ बन चुके इंदौर (Indore News) में अब तक जान गंवाने वालों का आंकड़ा 500 के पार चला गया है जबकि संक्रमितों की संख्या 20 हजार के नजदीक पहुंच गई है। कोरोना के कहर से शहर को बचाने के लिए सोमवार को व्यापारी संगठनों ने 2 बड़े फैसले लिए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के साथ हुई व्यापारी संगठनों की बैठक में तय किया गया कि अब इंदौर के प्रमुख बाजार रोजाना शाम 6 बजे बंद हो जाएंगे जबकि शनिवार और रविवार को सेल्फ लॉकडाउन रहेगा। 
 
व्यापारिक संगठन की पहल अनुकरणीय है क्योंकि कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन ही श्रेष्ठ विकल्प है। सराफा बाजार एसोसिएशन ने स्वयं पहल करके बाजार की गाइड लाइन तय की है, जिसके अनुसार बाजार के खुलने, बंद करने के अलावा शनिवार और रविवार को सेल्फ लॉकडाउन किया गया है। सराफा एसोसिएशन की पहल का अनुसरण करते हुए अन्य संगठन भी आगे आए हैं।
 
सोमवार को व्यापारिक संगठनों की कलेक्टर के साथ हुई बैठक में सभी ने शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखे जाने पर सहमति जताई। संगठनों के पदाधिकारी लेफ्ट राइट आधार पर व्यापार संचालित करने पर सहमत है। संगठनों ने कहा कि अनलॉक किए जाने के बाद जिस तेजी से संक्रमण फैला है, वह काफी चिंताजनक है। अब तक शहर में 505 मौतें कोरोना के कारण हो चुकी है। व्यापारिक संगठनों ने कहा कि हम प्रशासन के हर कदम का सहयोग करने को तत्पर है।
 
लॉकडाउन की जिम्मेदारी संगठनों ने ली : उक्त बैठक में 22 व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी एसोसिएशन ने अपने बाजार शाम 6 बजे बन्द करने का निर्णय लिया। साथ ही शनिवार रविवार अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से लाकडाउन रखने का निर्णय लिया। यह सेल्फ लॉक डाउन है बाजार बंद करवाने की जिम्मेदारी व्यापारी संगठनों ने अपने उपर ली। 
 
बैठक में इन संगठनों ने हिस्सा लिया : कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कोरोना चेन को तोड़ने के लिए शहर के जिन प्रमुख व्यापारी संगठनों ने हिस्सा लिया, वे हैं महारानी रोड व्यापारी एसोसिएशन, कोठारी मार्किट व्यापारी एसोसिएशन, रोड व्यापारी एसोसिएशन, महाराजा कॉम्पलेक्स व्यापारी एसोसिएशन, राम प्याउ व्यापारी, एसोसिएशन, सपना संगीता व्यापारी, एसोसिएशन, ग्रेनाइट एंड मार्बल एसोसिएशन, नमकीन क्लस्टर, हार्डवेयर एसोसिएशन, लोहा मंडी व्यापारी एसोसिएशन, अनाज तिलहन व्यापारी संघ, रानीपुरा व्यापारी एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट पार्सल व्यापारी एसोसिएशन, एलोरा प्लाजा व्यापारी संघ, महारानी रोड़ इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, एमटीएच कंपाउंड संघ, देवी अहिल्या साउंड संघ। 
 
जेल रोड व्यापारियों ने भी किया समर्थन : दिन में कलेक्टोरेट में हुई व्यापारी संगठनों की बैठक के बाद शाम को रेसीडेंसी पर जेल रोड़ व्यापारी संघ की बैठक हुई। अन्य व्यापारी संगठनों द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हुए जेल रोड़ संगठन ने भी पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। सनद रहे कि कोरोना के कारण शहर में 505 मौतों के अलावा 19937 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। नए सक्रमितों का आंकड़ा पहले 300 के पार हुआ, जो अब 400 के पार जा पहुंचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख