Publish Date: Fri, 11 Dec 2020 (16:50 IST)
Updated Date: Fri, 11 Dec 2020 (17:08 IST)
शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा कि मेरे कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं घर में क्वारंटाइन में हूं। हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। मैं बीते 5 दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने का अनुरोध करता हूं। यदि आवश्यक लगे तो जांच कराएं।
इससे पहले मंत्रिमंडल में संगमा के साथी स्वास्थ्य मंत्री एएल हेक तथा शहरी मामलों के मंत्री स्नीयावभलांग धर भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 11 Dec 2020 (16:50 IST)
Updated Date: Fri, 11 Dec 2020 (17:08 IST)