Hanuman Chalisa

अगर दो अलग-अलग कंपनी के टीके लगा लें तो क्‍या होगा? स्टडी कर पता लगाएगी सरकार

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (16:30 IST)
भारत में जल्द ही टीकाकरण अभियान में तेजी आ सकती है। इसके लिए न सिर्फ टीके का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया जा रहा है बल्कि दो अलग-अलग कंपनियों की कोरोना वैक्सीन की खुराकों को मिलाकर दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुर ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटीएजीआई) के तहत काम कर रही कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर एन के अरोड़ा ने बताया है कि अगले कुछ हफ्तों में दो अलग-अलग वैक्सीन की मिक्सिंग कर यह जांच की जाएगी कि क्या इससे टीके का असर बढ़ रहा है।

डॉ. एनके अरोड़ा ने बताया कि एक डोज किसी वैक्सीन की और दूसरी डोज किसी और वैक्सीन की मिलाकर इसका रिजल्ट देखा जाएगा। इसपर अगले कुछ हफ्तो में स्टडी शुरू करने की योजना है

उन्होंने बताया कि रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा था कि वह जून महीने से ही 10 से 12 करोड़ खुराकों का उत्पादन करेगी, जो कि अभी की तुलना में करीब 50 फीसदी ज्यादा है। भारत बायोटेक भी जुलाई अंत तक कोवैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने वाला है।

डॉ. एनके अरोड़ा के मुताबिक, अगस्त के आखिर तक भारत में हर महीने टीके की 20 से 25 करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा अन्य मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों से या फिर विदेश से आने वाली वैक्सीन को जोड़ दें तो 5 से 6 करोड़ अतिरिक्त खुराकें भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार का लक्ष्य देश में हर दिन 1 करोड़ लोगों को टीका देने का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख