अमेरिका में कोरोना वायरस से 32000 से अधिक लोगों की मौत, 6.68 लाख मामले आए सामने

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (09:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को 32,917 पर पहुंच गई।
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई, जो वैश्विक महामारी के कारण 1 दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।
ALSO READ: Corona Live Updates : अमेरिका ने भारत को 59 लाख डॉलर की स्वास्थ्य सहायता दी
मौत के इन आंकड़ों में वे मामले शामिल हैं जिनमें मौत की वजह कोविड-19 के होने का संदेह है। इन मामलों को पहले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था। इस हफ्ते न्यूयॉर्क सिटी ने घोषणा की थी कि मृतक संख्या में 3,778 लोगों की मौत के ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें व्यक्ति की मौत की संभावित वजह यह वैश्विक महामारी है।
 
कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौतें अमेरिका में हुई हैं। इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170, स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,920 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमण के 6,67,800 से अधिक मामले सामने आए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख