भारत में 1 दिन में कोविड 19 के सबसे अधिक 13,586 मामले आए सामने, 12573 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (11:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,80,532 हो गए, वहीं 336 और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,573 हो गई है।
ALSO READ: कोरोना काल : मरीजों के बीच भरोसा कायम करते डॉक्टर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,04,710 हो गई है जबकि 1,63,248 लोगों का इलाज जारी है, वहीं 1 मरीज देश से बाहर जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर 53.79 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। भारत में लगातार 8वें दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक जिन 336 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 100 लोग महाराष्ट्र के और उसके बाद दिल्ली के 65, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 31, उत्तरप्रदेश के 30, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 12-12, राजस्थान के 10, जम्मू-कश्मीर के 6, पंजाब के 5, हरियाणा और मध्यप्रदेश के 4-4, तेलंगाना के 3, आंध्रप्रदेश के 2 और असम, झारखंड तथा केरल के 1-1 व्यक्ति शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रोत्साहन

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

अगला लेख