मप्र पुलिस ने तबलीगी जमात के 60 से अधिक विदेशी सदस्यों को किया गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (17:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करके भारत में तबलीगी जमात की धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 60 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले पुलिस ने प्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन्न पुलिस थानों में इन लोगों के खिलाफ 7 मामले दर्ज किए थे। 
 
भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) उपेन्द्र जैन ने शनिवार को बताया कि तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ वीजा शर्तों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे। वे देश में पर्यटक वीजा पर आए हैं जिससे तहत वे धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह वीजा शर्तों का उल्लंघन है जो कि विदेशी अधिनियम के तहत अपराध है। इसलिए इनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में इन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की गई है। 
 
जैन ने कहा कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां इनकी जमानत अर्जी नामंजूर हो गई। 
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शहर के ऐशबाग, मंगलवार, श्यामला हिल्स, पिपलानी और तलैया पुलिस थानों में दर्ज सात मामलों के तहत 64 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
 
 इन आरोपियों को भादंवि की धारा 188, धारा 269, धारा 270 तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंध अधिनियम तथा विदेशी अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि इससे पहले इन तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों में से कुछ में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया गया और शेष को पृथक करके रखा गया था।
 
पुलिस ने बताया कि तबलीगी जमात के ये विदेशी सदस्य किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाखिस्तान, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका और म्यांमार के हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख