Publish Date: Thu, 26 Aug 2021 (17:42 IST)
Updated Date: Thu, 26 Aug 2021 (17:45 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस महामारी के बीच कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। इस बीच मुंबई के बोर्डिंग स्कूल में 22 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक 22 संक्रमितों में 15 बच्चे हैं।
मुंबई में बोर्डिंग स्कूल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बीएमसी ने बोर्डिंग स्कूल को सील कर दिया है। खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमित में शामिल 4 बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम बताई जा रही है। बच्चों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।