कोरोनाकाल में मुंबईवासियों से पुलिस की अपील, घरों से 2 किलोमीटर के दायरे से बाहर न निकलें

Webdunia
रविवार, 28 जून 2020 (16:32 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के निवासियों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए व्यायाम करने या दुकानों और सैलूनों में जाने के लिए अपने घरों से 2 किलोमीटर के दायरे से आगे न जाने का रविवार को अनुरोध किया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केवल कार्यालय जाने या आपात स्थिति में इलाज कराने के लिए ही 2 किलोमीटर के दायरे से आगे जाने की अनुमति है। खरीदारी के लिए अपने घरों से 2 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने पर सख्त मनाही है।
 
मुंबई पुलिस ने निवासियों से निजी सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की। ऐसा न करने पर वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
 
अधिकारी ने बताया कि निवासी यह सुनिश्चित करें कि केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही वे घरों से बाहर निकलें।
 
उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य है और अगर लोग बाजार, सैलून, नाई की दुकानों तक जा रहे हैं तो यह उनके आवास से 2 किलोमीटर के दायरे में ही होना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह व्यायाम के मकसद से घर से बाहर 2 किलोमीटर के दायरे में किसी खुले स्थान पर ही जाने की अनुमति है।
 
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत कई गतिविधियों को मंजूरी दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा अब भी बना हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह जरूरी है कि हम निजी सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। शहर में कई लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं और ऐसा करके वे अपने साथ-साथ दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरे में डाल रहे हैं। 
 
पुलिस ने सभी नागरिकों से राज्य सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
 
अधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का हर समय पालन किया जाए और इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों पालन न करने वाली दुकानों और बाजारों को बंद कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात के कर्फ्यू के दौरान लोगों की आवाजाही पर पाबंदी होगी और उन्हें केवल आवश्यक सेवाओं के लिए आने-जाने की अनुमति होगी।
 
उन्होंने बताया कि अपने स्थानीय इलाकों में बिना किसी वैध वजह के सड़कों पर दौड़ते पाए गए वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारी विनम्र अपील है कि सभी नागरिक जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। कोविड-19 को हराने की जिम्मेदारी हम सभी की है और हम हर समय निजी सुरक्षा और सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करके ही इसे हासिल कर सकते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख