Hanuman Chalisa

Corona virus के कारण इतिहास में पहली बार रद्द हुई ‘स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (18:50 IST)
वॉशिंगटन। द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक के इतिहास में पहली बार प्रतिष्ठित ‘स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता 2020 में कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर रद्द कर दी गई है।
 
अंग्रेजी के शब्दों की वर्तनी बताने की इस प्रतियोगिता में भारतीय-अमेरिकी छात्रों का कई वर्षों से दबदबा रहा है।इस प्रतियोगिता में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के छात्र ही भाग ले सकते हैं।
 
स्पेलिंग बी के अधिकारियों ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि आठवीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों को इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेना था वे अगले वर्ष एक जून को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे।
 
 स्पेलिंग बी के कार्यकारी निदेशक पेज किंबल ने कहा कि महामारी के कारण हमें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा और जो छात्र इसमें भाग नहीं ले पाएंगे, हम उनके दु:ख को समझ सकते हैं। उनके अलावा कई बच्चे और वयस्क हैं जो कोरोना वायरस के कारण इससे वंचित रह जाएंगे। 
 
स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के आयोजकों ने यह कहते हुए प्रतियोगिता रद्द कर दी कि 2020 में कोई भी ऐसी तारीख नहीं दिख रही जिसे महामारी के लिहाज से सुरक्षित कहा जा सके।
 
 उन्होंने वक्तव्य में कहा कि कोरोना वायरस फैलने के खतरे के प्रति चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा क्योंकि अभी यह तय नहीं है कि सार्वजनिक रूप से एकत्रित होना कब संभव होगा या इसकी अनुमति कब दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख