Hanuman Chalisa

अच्छी खबर, खुलेगा Coronavirus के नए उपचार का रास्ता

Webdunia
शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (19:30 IST)
बोस्टन। वैज्ञानिकों ने पहली बार यह दर्शाया है कि कोरोना वायरस की आनुवंशिक सामग्री कैसे मानव कोशिकाओं के प्रोटीन के साथ अंतर्संवाद (Interconnection) करती है। यह ऐसी खोज है जिससे कोविड-19 (Covid-19) के नए उपचार का रास्ता खुल सकता है।
 
अमेरिका के ब्रोड इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों समेत अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि सबसे अहम और जरूरी कार्यों में एक वायरस और उसके द्वारा प्रभावित की जाने वाली कोशिकाओं के बीच का आणविक अंतर्संवाद समझना है।
 
उन्होंने बताया कि इन अतर्संवादों की विस्तार से समझ हो जाने पर मेजबान कोशिकाओं की उन प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी जो इस वायरस की संख्या बढ़ने में अनुकूल होती हैं। साथ ही इससे उन बातों को भी समझने में मदद मिलेगी जो मेजबान प्रतिरक्षा तंत्र को सक्रिय कर देता है।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार सार्स-कोवि-2 वायरस अपनी संख्या बढ़ाने के लिए मेजबान प्रोटीन का इस्तेमाल करता है। उनके मुताबिक मानव कोशिकाओं में उन सारे प्रोटीन की विस्तृत समझ नहीं बनी है जो वायरस की आनुवंशिक सामग्री आरएनए के साथ अंतर्संवाद करते हैं।
 
नेचर माइक्रोबायोलोजी पत्रिका में प्रकाशित इस वर्तमान शोध में वैज्ञानिकों ने सार्स-कोवि-2 आरएएन और मानव कोशिकाओं के प्रोटीन के बीच सीधे अंतर्संवाद पर पहला वैश्विक मानचित्र तैयार किया है। अपनी खोज के आधार पर अनुसंधानकर्ताओं ने वायरस गुणन वृद्धि के अहम नियामकों की भी पहचान की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख