भारत में कोरोना का कहर से डरा न्यूजीलैंड, भारतीयों के प्रवेश पर लगाई रोक

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (10:40 IST)
वेलिंगटन। भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से दुनियाभर में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है। न्यूजीलैंड ने गुरुवार को भारत से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह अस्थायी रोक 11 से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी।
 
प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने कहा कि स्वास्थ्य दल 28 अप्रैल तक के समय का उपयोग भारत से आने वाले यात्रियों को स्वीकार करने के लिए सुरक्षित तरीके की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले लोगों से जोखिम का आकलन शुरू कर दिया गया है। सरकार कोविड हॉटस्पॉट वाले अन्य देशों पर नजर बनाए हुए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,29,28,574 हो गए। इस महामारी से 685 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,66,862 हुई। भारत में 9,10,319 लोग अब भी उपचाराधीन हैं जबकि 1,18,51,293 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख