Publish Date: Tue, 11 Jan 2022 (23:18 IST)
Updated Date: Tue, 11 Jan 2022 (23:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
उन्हें फिलहाल कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। गडकरी ने संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है।
सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ की भी कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।