Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live : देश में अब तक 79 लाख लोग कोरोना महामारी से उबरे, 24 घंटे में आए 50 हजार से कम नए केस

हमें फॉलो करें Live : देश में अब तक 79 लाख लोग कोरोना महामारी से उबरे, 24 घंटे में आए 50 हजार से कम नए केस
, सोमवार, 9 नवंबर 2020 (09:05 IST)
दुनियाभर में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन दुनियाभर में 5 लाख के करीब कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इनमें से 12 लाख 61 हजार मरीजों की जान जा चुकी है।
 
पिछले 24 घंटे में 4.69 लाख कोरोना मामले सामने आए। रविवार को सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए। इसके बाद भारत, फ्रांस, इटली, पोलैंड, ब्रिटेन व रूस में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। कोरोना वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनियाभर में अब तक 5 करोड़ 7 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 3 करोड़ 57 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख हो गई है। कोरोनावायरस से जुड़ा अपडेट-

कोरोना महामारी का कहर निरंतर बढ़ता जा रहा है और इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में अब तक 9,33,359 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,36,064 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1.27 लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं।
webdunia
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,903 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 85,53,657 हुई। 490 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,26,611 हुई। 2,992 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 5,09,673 रह गए। 48,405 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 79,17,373 हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 38वें दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव