Hanuman Chalisa

Thirs Phase Vaccination: 1 मई को 86 हजार टीके लगाए, 5 मुद्दों पर बनी केंद्रित रणनीति

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (17:27 IST)
नई दिल्ली। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 1 मई को 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 86,023 लाभार्थियों को 11 राज्यों में कोविड टीके की खुराकें दी गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शनिवार से शुरुआत के बाद देश में अब तक दिए कोविड-19 टीकों की खुराकें 15.68 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

ALSO READ: मायावती की अपील, कोरोना टीका कार्यक्रम में सभी सरकारें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आएं
 
मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग में 86,023 लाभार्थियों को 11 राज्यों में कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। ये 11 राज्य छत्तीसगढ़ (987), दिल्ली (1,472), गुजरात (51,622), जम्मू-कश्मीर (201), कर्नाटक (649), महाराष्ट्र (12,525), ओडिशा (97), पंजाब (298), राजस्थान (1,853), तमिलनाडु (527) और उत्तरप्रदेश (15,792) हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलॉकर 22,93,911 सत्रों के माध्यम से 15,68,16,031 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 94,28,490 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 62,65,397 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है, वहीं अग्रिम मोर्चे के 1,27,57,529 कर्मियों को पहली और 69,22,093 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

ALSO READ: कोरोना: बिना वैक्सीन के मोदी सरकार ने आज से क्यों की टीकाकरण की घोषणा
 
इनमें 18-44 आयु वर्ग के 86,023 लाभार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,26,18,135 को पहली और 1,14,49,310 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है जबकि 45 से 60 आयु वर्ग के 5,32,80,976 लाभार्थियों को टीके की पहली और 40,08,078 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
 
देश में अब तक दिए गए 67 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल, बिहार और आंध्रप्रदेश में दिए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टीके दिए गए।
टीकाकरण अभियान के 106वें दिन (1 मई) 18,26,219 टीके दिए गए। 15,968 सत्रों के माध्यम से 11,14,214 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 7,12,005 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

ALSO READ: COVID-19 : पंजाब ने 8 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण टाला
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने राज्यों एवं केंद्र शासितप्रदेशों के साथ मिलकर देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव, रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए 5 मुद्दों पर केंद्रित रणनीति बनाई है। टीकाकरण इस रणनीति का अभिन्न हिस्सा है जिसमें जांच, संपर्कों की खोज, इलाज और कोविड अनुकूल व्यवहार भी शामिल हैं।

 
देश में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 81.22 प्रतिशत मरीज 12 राज्यों से हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 29 करोड़ से अधिक जांच की गई है जबकि कुल संक्रमण दर बढ़कर 6.74 प्रतिशत हो गई है। इसने कहा कि संक्रमण से राष्ट्रीय मृत्युदर घट रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख