Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, दिल्ली सरकार ज्यादा संख्या में आईसीयू बेड लगाएगी

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (14:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 3 सरकारी अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आईसीयू बेड लगाएगी।
 
ऑनलाइन प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमण के 74,000 मामले सामने आए हैं जिनमें से 45,000 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोविड-19 स्थिति अब भी नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हमने जांच की क्षमता 3 गुना बढ़ा दी है और इसलिए शहर में मामले बढ़ रहे हैं।
ALSO READ: कोरोनावायरस से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में, दिल्ली दूसरे स्थान पर
उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में सरकार बड़े पैमाने पर और आईसीयू बेड लगाने वाली है। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार पिछले 10 दिनों में होटलों में कोविड-19 मरीजों के लिए पहले ही 3,500 बेड उपलब्ध करा चुकी है।
 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि घरों में पृथक रह रहे कोविड-19 के मरीजों को नब्ज मापने वाले ऑस्कीमीटर दिए गए हैं और यह बीमारी के खिलाफ सुरक्षा चक्र की तरह काम करेगा। केजरीवाल ने कहा कि सरकार को शहर में 200 मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

अगला लेख