Festival Posters

इंदौर में 1055 सैंपलों में से केवल 79 मरीजों की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव, सिर्फ 1 मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 मई 2020 (01:40 IST)
इंदौर। शुक्रवार रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शहर में कुल 1055 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 976 मरीज निगेटिव निकले जबकि 79 मरीजों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1 नई मौत के बाद शहर में कुल मृतक संख्या 99 हो गई है। 79 नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2378 पर पहुंच गया है।
 
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि शुक्रवार को प्राप्त कुल कोरोना सैंपलों की संख्या 1529 रही। अब विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1179 हो गई है। 
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्वस्थ होने के बाद 2 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों से कुल डिस्चार्ज कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1100 हो गया है। आज संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन, हॉस्टल) से 55 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह यहां से मुक्त होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2061 हो गई है।
 
अरबिंदो अस्पताल (सैम्स) यलो श्रेणी में भी चिन्हित : अरबिंदो अस्पताल (सैम्स) कोविड-19 वायरस से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए यलो श्रेणी में भी चिन्हित किया गया है। यह अस्पताल कोविड-19 वायरसग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए रेड श्रेणी में भी चिन्हित है।
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोविड-19 वायरस से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों हेतु एक व्यवस्थित ओपीडी अरबिंदो अस्पताल में संचालित की जाएगी, जिससे कि पीड़ित मरीज यहां आकर ओपीडी में बैठे हुए चिकित्सकों को अपनी समस्या बता सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

10 राज्य, 36 नदियां, 391 स्थान, राम वन गमन पथ पर 8900 किमी की रोमांचक यात्रा

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

SIR ने बढ़ाया दर्द, MP में दो BLO की मौत, एक BLO छह दिनों से लापता, आखिर क्‍या है रहस्‍य?

ट्रंप के पीस प्लान ने बढ़ाई जेलेंस्की की मुश्‍किल, जानिए क्या कहा?

अगला लेख