Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में 8200 से अधिक पुलिसकर्मी Covid 19 संक्रमित पाए गए, 93 की मौत

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में 8200 से अधिक पुलिसकर्मी Covid 19 संक्रमित पाए गए, 93 की मौत
, शनिवार, 25 जुलाई 2020 (16:35 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में अब तक कुल 8,200 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 7 अधिकारियों समेत 93 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 पाबंदियां लागू कराने के दौरान 8,200 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से 6,314 पुलिस कर्मी ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि 214 अधिकारियों समेत कुल 11,611 पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि विभाग में अब तक 93 कर्मियों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई पुलिस में ही 52 से अधिक कर्मियों की जान गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना