सख्त दिशा-निर्देशों के साथ पद्मनाभ स्वामी मंदिर भक्तों के लिए खुला

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (15:55 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुनवंतपुरम में स्थित भगवान पद्मनाभ स्वामी मंदिर को सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के साथ बुधवार सुबह भक्तों के लिए खोल दिया गया। महामारी के मद्देनजर 21 मार्च से मंदिर में श्रद्धालुओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। मंदिर के सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 200 भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
ALSO READ: खुशखबर...इंदौर में दुधमुंही बच्ची से लेकर 87 साल के वृद्ध ने Corona को मात दी
भक्तों के लिए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए फर्श पर निश्चित दूरी पर निशान बनाए गए थे। कांग्रेस विधायक वीडी सतीशन ने भी मंदिर जाकर भगवान विष्णु की पूजा की। सतीशन ने 24 अगस्त को पिनराई विजयन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
 
दर्शन के इच्छुक लोगों को 1 दिन पहले मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है और उसकी 1 प्रति और मूल आधार कार्ड के साथ मंदिर जाना होता है। सूत्रों ने बताया कि उत्तरी द्वार पर एक काउंटर स्थापित किया गया है, जहां से श्रद्धालुओं को प्रवेश करना होता है और उन्हें अपना विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करना होता है।
 
तीर्थयात्रियों को उनके आधार कार्ड के सत्यापन के बाद स्पॉट बुकिंग के माध्यम से प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। एक बार में केवल 35 श्रद्धालुओं और 1 दिन में अधिकतम 665 श्रद्धालुओं को ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति है। हालांकि 60 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश वर्जित किया गया है। दर्शन का समय सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 5 से 6.45 बजे तक निर्धारित किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

live : महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़

समस्तीपुर के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, 1 व्यक्ति हिरासत में

दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को AAP ने बताया अवैध, किया बहिष्‍कार

1 अक्टूबर से महंगा होगा यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर, जानिए कितना लगेगा टोल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 7.30 बजे तक होगा मतदान

अगला लेख