मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत,बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला का नहीं लगा सुराग

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (11:55 IST)
भोपाल। दुनिया के साथ-साथ मध्यप्रदेश के भी अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत है। अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई एक महिला की ट्रैसिंग न होने की वजह से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल अफ्रीकी देश बोत्सवाना की एक महिला मध्यप्रदेश के जबलपुर आने के बाद से लापता है। 24 साल की खुमो ओरीमेट सेलिन नाम की यह महिला 18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर आई थी। 

वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी महिला की तलाश में जुटे हैं। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एयरइंडिया ने महिला के संबंध में जानकारी मांगी। इसके साथ ही एयर इंडिया से भी विमान में सफर करने वाले सभी यात्रियों का रिकॉर्ड मांगा गया है। 
 
इसके बाद जबलपुर जिला प्रशासन को पता चला कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की एक महिला जबलपुर पहुंची थी। जिसके बाद से उसकी तलाश में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस छान मारे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
इसके बाद प्रशासन ने महिला की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उधर महिला के बारे में किसी को जानकारी हो, तो डॉ. प्रियंक दुबे-9111007776, डॉ. विभोर हजारी-9039095222 और डॉ. विवेक ठाकुर-8962548384 को इन मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
आपको बता दें कि इस समय दुनिया भर में ओमिक्रॉन की वजह से चिंता बढ़ गई है। यह डेल्टा वैरिएंट से सात गुना तेजी से फैल रहा है। साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में इस वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं। और यही वजह है कि विदेशों से आने वाले हर यात्री की मॉनिटरिंग और कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रोत्साहन

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

अगला लेख