Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खौफनाक, मुंबई में मजाक बनी कोरोना गाइडलाइंस, बाजारों में उमड़ी भीड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें खौफनाक, मुंबई में मजाक बनी कोरोना गाइडलाइंस, बाजारों में उमड़ी भीड़
, मंगलवार, 16 मार्च 2021 (08:46 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में तेजी से फैलते कोरोनावायरस के बीच मंगलवार सुबह कोरोना गाइडलाइंस का जमकर मजाक उड़ा। यहां के बाजारों में आज सुबह भारी भीड़ दिखाई दी।
 
मुंबई के दादर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बाद भी बाजारों में बड़ी संख्या लोग खरीदारी करते देखे गए। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर अनदेखी की। इस दौरान कई लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं दिखाई दे रहा था।
 
मुंबई शहर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1,713 नए मामले सामने आए। तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की लापरवाही खासी महंगी पड़ सकती है।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस के 15,051 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,29,464 तक पहुंच गए, जबकि बीमारी से 48 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 52,909 हो गई।
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार शादी में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे, वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सभी ऑफिस में उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

New Wage Code Bill 2021 : आपकी salary का नया सिस्टम! 1 अप्रैल से हो सकता है लागू, जानिए प्राइवेट कर्मचारियों पर क्या होगा असर