Publish Date: Tue, 16 Mar 2021 (00:21 IST)
Updated Date: Tue, 16 Mar 2021 (00:27 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के मंचिर्याल जिले में एक सरकारी स्कूल के 12 अध्यापक और 2 अन्य सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में एक अध्यापक के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद स्कूल के 55 लोगों की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि 55 में से 14 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से 12 अध्यापक हैं जबकि एक खानसामा है और एक विद्यार्थी है। अधिकारी ने बताया कि सभी 14 मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था और उन्हें घर में पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि स्कूल को संक्रमण मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया है और संक्रमित पाए लोगों के संपर्क में आए लोगों की मंगलवार को जांच की जाएगी।(भाषा)