पीयूष गोयल का राज्यसभा में जवाब, कोविड 19 से हुई 592 रेल कर्मचारियों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (14:21 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण अब तक 592 रेल कर्मचारियों की मौत हुई और इस दौरान न तो किसी कर्मचारी को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा गया और न ही ऐसा कोई कर्मचारी है जिसे 2020 में वेतन नहीं मिला हो। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विनय विश्वम ने सरकार से जानना चाहा था कि मार्च 2020 से कुल कितने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा गया और वर्तमान में कितने रेल कर्मचारी है जिन्हें इस दौरान एक महीने से अधिक समय से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है?
ALSO READ: कोविड-19 की त्रासदी में भारत ने की 150 देशों की मदद
इसके जवाब में गोयल ने कहा कि कोविड-19 के कारण ऐसा कोई भी रेलवे कर्मचारी नहीं है जिसे छुट्टी पर भेजा गया अथवा जिसे मार्च 2020 से वेतन नहीं मिला। एक अन्य सवाल के जवाब में रेलमंत्री ने बताया कि इस महामारी के दौरान 32,641 रेलवे कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे।
 

गोयल ने बताया कि कोविड-19 के कारण 592 रेलवे कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। कोरोना संक्रमित रेल कर्मचारियों के उपचार के लिए 48 कोविड देखभाल केंद्र उपलब्ध हैं। वित्त मंत्रालय ने विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक के माध्यम से रेल मंत्रालय को कोविड संबंधी व्यय के लिए सहायता मुहैया कराई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

अगला लेख