कोरोना के बढ़ते केस बढ़ा रहे चिंता! PM मोदी 27 को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Webdunia
शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (22:45 IST)
नई दिल्ली।  देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। 
 
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मामले पर एक प्रस्तुति देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामलों के साथ भारत में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गई और उपचाराधीन मामले बढ़कर 15,079 हो गए।
ALSO READ: दिल्ली में Coronavirus के 1000 से अधिक नए मरीज, महाराष्ट्र में मार्च के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा मामले
सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 33 और लोगों की मौत के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 5,22,149 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख