Biodata Maker

Brics देशों के सम्मेलन में बोले प्रह्लाद पटेल, कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है पर्यटन क्षेत्र

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (08:36 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लिया और भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर कोरोनावायरस महामारी के कारण पड़े प्रभावों पर प्रकाश डाला।
ALSO READ: केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले भी कोरोनावायरस संक्रमित
पटेल ने कहा कि महामारी के कारण दुनिया के अन्य देशों की तरह यहां भी पर्यटन क्षेत्र ढेरों समस्याओं का सामना कर रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में पटेल के हवाले से कहा कि पर्यटन उद्योग विदेशी धन अर्जित करने के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और रोजगार उपलब्ध कराने के लिहाज से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। महामारी के कारण यह क्षेत्र सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यटन उद्योग को बचाए रखने के मद्देनजर कई आर्थिक पैकेज और अन्य राहत उपायों की घोषणा की है। राज्य सरकारों ने भी पर्यटन कारोबार के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

अगला लेख