Corona Vaccination : देश में 1.42 लाख से ज्‍यादा लोगों को दी Corona Vaccine की एहतियाती खुराक

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (21:49 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 31818 एहतियाती खुराक 18 से 59 साल के लोगों को शनिवार को लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या बढ़कर 1,42,613 हो गई है।

देश में लगाए गए कुल कोविड टीकों की संख्या 186.49 करोड़ के आंकड़े को पार गई है। अकेले शनिवार को शाम सात बजे तक 11 लाख खुराक दी गई। देश में 10 अप्रैल को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया गया। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग, जिन्होंने दूसरी खुराक लेने के नौ महीने पूरे कर लिए हैं, वे एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं।

12-14 वर्ष उम्र वर्ग में अब तक 2.42 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 2.52 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख