Hanuman Chalisa

पुडुचेरी के CM नारायणसामी होम क्वारंटाइन, रिपोर्ट नेगेटिव

Webdunia
सोमवार, 29 जून 2020 (17:02 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायनसामी और उनके आवास के कर्मचारियों में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने यहां कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री को सात दिन के लिए अपने घर में ही पृथकवास (Home Quarantine) में रहने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री एवं उनके आवास के सभी कर्मचारियों की रविवार को कोविड-19 जांच की गई। मुख्यमंत्री समेत किसी भी कर्मचारी में इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। कुछ दिन पहले एक कर्मचारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद यह जांच कराई गई है। 
 
कुमार ने बताया कि नारायणसामी एवं सभी 52 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के आवास पर रहने वाले 32 सुरक्षाकर्मियों की कोरोनावायरस की जांच की। इससे पहले एक बंदूकधारी के पिता में रविवार को कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जांच के परिणाम की प्रतीक्षा है।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री, कैबिनेट सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायकों ने 23 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमण की जांच कराई थी और किसी में भी इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

अगला लेख