टूट गई मिश्र बंधुओं की सदाबहार जोड़ी, पंडित राजन मिश्र का कोरोना से निधन

Webdunia
रविवार, 25 अप्रैल 2021 (21:08 IST)
नई दिल्ली। प्रख्यात हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 समस्याओं के चलते निधन हो गया। उनके भतीजे ने यह जानकारी दी। वे 70 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 
मिश्रा के भतीजे अमित ने बताया कि मिश्र को आज दोपहर पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। वे खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्रा के साथ अग्रणी गायकों में शुमार थे।
 
अमित ने कहा कि पंडित राजन मिश्रजी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छ: बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15-20 दिन पहले उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें दोपहर में पहली बार और फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे दूसरी बार दिल का दौर पड़ा। मिश्रा पद्मभूषण से सम्मानित थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्रजी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्रजी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
 
पद्मभूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्र कोविड-19 से संक्रमित थे। उनका आज राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राजद की आलोचना की

CM योगी बोले- प्रदेश में सच हो रहे रोजगार के सपने, आत्मनिर्भर बन रहे युवा

UP : Sambhal हिंसा पर तैयार की गई Report CM Yogi को सौंपी गई, डेमोग्राफी को लेकर बड़ा खुलासा, सिर्फ 15 प्रतिशत बची हिन्दू आबादी

भारत के इस राज्य में मिला विशाल सोने का भंडार, क्या फिर 'सोने की चिड़िया' बनेगा देश?

रूसी तेल की खरीद से भारत को कितना होता है फायदा, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

अगला लेख