कोरोना के नए स्वरूप के बाद ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए रेड लिस्ट यात्रा प्रतिबंध शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (17:02 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के भारतीय स्वरूप से जुड़े 55 और मामले पाए जाने के बाद भारत से आने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार से रेड लिस्ट कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध शुरू हो गए। इन प्रतिबंधों के तहत भारत से लोगों के ब्रिटेन आने पर रोक है और नई दिल्ली से अपने देश लौट रहे ब्रिटिश तथा आयरिश नागरिकों के लिए होटल में 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है।

ALSO READ: डराने वाली खबर, 15 मई तक उपचाराधीन कोरोना मरीजों की संख्या हो सकती है 35 लाख
 
प्रतिबंध तब शुरू हुए जब ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की इकाई पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने देश में वायरस के तथाकथित दोहरे उत्परिवर्तन वाले भारतीय स्वरूप बी.1.617 से जुड़े संक्रमण के 55 और मामले पाए जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही वायरस के इस स्वरूप से जुड़े मामलों की कुल संख्या ब्रिटेन में 132 हो गई है।

 
ब्रिटेन में वायरस के इस स्वरूप को वैरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन (वीयूआई) श्रेणी में रखा गया है। रेड लिस्ट प्रतिबंधों की शुरुआत होने से पहले ब्रिटेन के लिए भारत से अंतिम उड़ान गुरुवार की शाम लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी, जो नई दिल्ली से पहुंची थी। ब्रिटेन ने रेड लिस्ट श्रेणी के यात्रा प्रतिबंधों में 40 देशों को शामिल किया है जिन्हें कोरोनावायरस के नए स्वरूपों के प्रसार के लिहाज से अत्यंत जोखिम वाला माना जा रहा है। 
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव चिह्न विवाद में शिवसेना (UBT) की याचिका पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

शेख हसीना को 6 माह की जेल, बांग्लादेशी कोर्ट का बड़ा फैसला

मोदी-शाह ने दिखाया मोहन यादव पर भरोसा, हेमंत खंडेलवाल की भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से बदलते सियासी समीकरण

क्या पुरानी मशीनें बनीं सिगाची में 36 लोगों की मौत का कारण?

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

अगला लेख