rashifal-2026

महाराष्ट्र में कोरोना से राहत, 15,229 नए मामले, 307 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (08:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 15,229 नए मामले सामने आए हैं और 307 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,91,413 और मृतकों की संख्या बढ़कर 97,394 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में अस्पतालों से 25,617 मरीजों को छुट्टी मिली है और कुल संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,86,206 हो गई। राज्य में अब 2,04,974 मरीजों का उपचार चल रहा है।

ALSO READ: आंध्र के CM जगन ने लिखा पत्र, बोले- केंद्र सरकार ले कोरोना टीकाकरण की जिम्मेदारी...
 
यहां स्वस्थ दर 94.73 फीसदी और मृत्यु दर 1.68 फ़ीसदी है। राज्य में संक्रमण से 307 लोगों की मौत में से पिछले 48 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है जबकि बाकी संख्या पिछले सप्ताह की है।

 
वहीं मुंबई में 985 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,026 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 14,907 हो गई। वहीं नासिक संभाग में 1,996 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई। पुणे संभाग में 3,885 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र भारत की पहचान, RSS शताब्दि वर्ष की नागरिक गोष्ठी में बोले दत्तात्रेय होसबाले

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से अन्नदाता की आय में वृद्धि

UP : क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए, CM योगी ने दिए निर्देश

Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

अगला लेख