राउत ने की Covid 19 की स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (15:33 IST)
मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के वास्ते कम से कम 2 दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की सोमवार को मांग की। कोविड-19 की स्थिति को 'अप्रत्याशित एवं करीब-करीब युद्ध जैसी' करार देते हुए राउत ने कहा कि उन्होंने रविवार को इस मुद्दे पर देशभर के कुछ प्रमुख नेताओं से चर्चा की और सभी का मत था कि स्थिति गंभीर है।

ALSO READ: कोरोनाः राजस्थान के हालात एक सप्ताह में कैसे बद से बदतर हो गए
 
उन्होंने ट्वीट किया कि यह अप्रत्याशित एवं करीब-करीब युद्ध जैसी है। सर्वत्र बहुत ज्यादा भ्रम एवं तनाव है। बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन नहीं है, टीकाकरण भी नहीं है। यह कुछ नहीं बल्कि अराजकता है। स्थिति पर चर्चा के लिए कम से कम 2 दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

ALSO READ: लैंसेट का दावा: हवा में ‘कोरोना के जहर’ के 10 ठोस ‘सबूत’
 
उन्होंने यहां बातचीत में किसी का नाम लिए बगैर दावा किया कि कुछ राज्य कोविड-19 मामलों की वास्तविक संख्या छिपाते हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़े छिपाने की परिपाटी अब कुछ राज्यों में रुक गई है। (आंकड़े) छिपाने की (परिपाटी) का गुबार निकल जाने के बाद अब कुछ राज्यों में कई स्थानों से बस चिताओं से आग की लपटें नजर आती हैं।शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि यदि कोविड-19 के मामले बढ़ते रहे, आंकड़े छिपाए जाते रहे और सरकार वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पाई तो अराजकता फैल जाएगी।



राउत के बयान पर भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्त केशव उपाध्याय ने ट्वीट किया कि राउत संजयजी, आपने महाराष्ट्र की स्थिति की सटीक व्याख्या की है। इसलिए स्थिति पर चर्चा के लिए पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाइए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया उदाहरण का देकर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL

राजस्थान की 4 लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर

अरुण गोविल ने खुद को क्यों बताया आधा ठाकुर? मेरठ में चुनाव जीतने के लिए नया दांव

Lok Sabha Election : इस बार BJP सांसद फग्गन कुलस्ते की राह रहेगी कठिन, चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया यह दावा

EVM-VVPAT वेरिफिकेशन पर SC में 5 घंटे सुनवाई, फैसला सुरक्षित, EC- मशीन से छेड़छाड़ संभव नहीं

स्कॉटलैंड में झरने में डूबने से आंध्रप्रदेश निवासी 2 भारतीय छात्रों की मौत

live : पहले चरण में वोटिंग का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक कहां-कितना मतदान?

मैरिज हॉल में आतिशबाजी से महिला के घर में लगी आग

लोकसभा चुनाव में ईरान-इजरायल युद्ध की गूंज, बोले पीएम मोदी, दुनिया में युद्ध का माहौल, युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार जरूरी

संजय सिंह का केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचने का आरोप, कहा- जेल में कुछ भी हो सकता है

अगला लेख