दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन की तबीयत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (15:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन की तबीयत और बिगड़ गई है। मंगलवार को हुई जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। ताजा जानकारी के मुताबिक जैन को बुखार के साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। 
 
तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को जैन को मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले डॉक्टरों का कहना था कि उनका निमोनिया बढ़ गया और उन्हें किसी दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ सकता है। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्‍वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 
 
इस सोमवार की रात में जैन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को हुए टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन मंगलवार को ही ‍रात में उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। बुधवार को फिर कराए गए टेस्ट में जैन पॉजिटिव निकले।

सत्येंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री है लेकिन उनके अस्वस्थ होने के बाद यह जिम्मा को मनीष सिसोदिया को सौंपा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख