Corona virus : पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2020 (19:36 IST)
कोलकाता। कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में बोर्ड की परीक्षाओं को संपन्न कराने वाले स्कूल और कॉलेजों को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले सरकारी, अर्धसरकारी और निजी संगठनों के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। महामारी से लड़ने के लिए सभी राजनीतिक दलों से कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने का आग्रह किया गया है।

राज्य चुनाव विभाग ने नगर एवं पालिका चुनाव को टालने पर विचार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों की आज बैठक बुलाई है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को सरकारी एवं निजी समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को 16 से 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन दिनों चल रही परीक्षाएं जारी रहेंगी। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को यहां जारी एक बयान में पूरे राज्य में नगर एवं नगर पालिका चुनावों को टालने की मांग की थी।

पार्टी ने इस मौके पर कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई महामारी से लड़ने के लिए सभी राजनीतिक दलों से कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने का आग्रह किया था। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी इस मौके पर लोगों की भलाई के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख